{"_id":"58c7e4f14f1c1b6a3732a6c1","slug":"job-opportunity-for-btech-pass-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, वेतन जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीटेक पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, वेतन जानकर रह जाएंगे हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Mar 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बी टेक पास हैं और बेरोजगार हैं तो आपके पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। खास बात यह है कि नौकरी के साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। करीब 40 अभ्यर्थियों को रोजगार देने नोएडा की टेलीकॉम नेटवर्क सोल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड (टीएनएस) कंपनी आ रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि 17 एवं 18 मार्च को सुबह 11 बजे से मेले का आयोजन होगा। मेले में बी - टेक ईसी, आईटी, ईई, ईआई तथा सीएस केवल 2015 एवं 2016 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए ग्रेजुऐट इंजीनियरिंग ट्रेनी पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया जाएगा। जिसमें केवल पुरूष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दसवीं, बारवही, बीटेक ( इलेक्ट्रानिक एवं कम्यूनिकेशन, ईसी इलेक्ट्रिकल, ईई आदि में) में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। चयन के उपरांत अभ्यर्थियों को 50 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में कोई वेतन नहीं दिया जाएगा।
इसके बाद अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये मासिक वेतन तथा ट्रेवलिंग भत्ता दिया जाएगा।
वेतन में से ही 10 हजार रुपये कंपनी सिर्फ एक बार प्रशिक्षण शुक्ल काटेगी। अजय सिंह ने बताया कि 17 तक इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के मॉडल कॅरियर सेंटर में अपना नाम अंकित करवा सकता है। साक्षात्कार के दिन अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र तथा आधार एवं वोटर आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।