फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jipmer entrance examination on 2 june 2019

जिपमर की प्रवेश परीक्षा दो जून को, जारी हुआ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन

Mon, 06 Aug 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Jipmer entrance examination on 2 june 2019
JIPMER

जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) में एमबीबीएस दाखिले की प्रवेश परीक्षा दो जून 2019 को होगी। जिपमर ने परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत छह मार्च 2019 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस परीक्षा से एमबीबीएस की 200 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र का 12वीं में अंग्रेजी के साथ ही बायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री में पास होना जरूरी है। परीक्षा का पेपर केवल अंग्रेजी में आता है। इसमें 200 मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। परीक्षा में फिजिक्स के 60, केमिस्ट्री के 60, बायोलॉजी के 60, लॉजिकल एवं क्वांटिटेटिव रीजनिंग के 10 और इंगलिश कांप्रिहेंसन के 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 6 मार्च 2019
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल 2019
जिपमर प्रवेश परीक्षा की तिथि : 2 जून 2019
परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि : जून के तीसरे सप्ताह में
पहली काउंसिलिंग शुरू होने की तिथि : 27 व 28 जून 2019
दूसरी काउंसिलिंग की तिथि : 24 जुलाई 2019
तीसरी काउंसिलिंग की तिथि : 21 अगस्त 2019
फाइनल काउंसिलिंग की तिथि : 26 सितंबर 2019

यह है वेबसाइट : www.jipmer.puducherry.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed