फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee mains result 2018 declare till 6 pm

Jee Mains 2018: शाम छह बजे तक जारी होगा रिजल्ट, यहां क्लिक कर मिलेगी पूरी जानकारी

Mon, 30 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Apr 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
jee mains result 2018 declare till 6 pm
result - फोटो : demo pic

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) का परिणाम आज जारी करेगा। हालांकि रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होना था। लेकिन तकनीकी कारणों से रिजल्ट जारी नहीं हो सका। वहीं सूत्रों के मुताबिक अभी छह बजे तक रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए 2.24 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद यह चयनित अभ्यर्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके साथ ही सीबीएसई कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) भी जारी करेगा, जिसके आधार पर आईआईटी को छोड़कर बाकी तकनीकी संस्थानों में दाखिले होंगे।
विज्ञापन


रिजल्ट जानने के लिए इस https://jeemain.nic.in पर क्लिक कर सकते हैं।

jee mains result 2018 declare till 6 pm
result - फोटो : Demo Pic

सीबीएसई ने जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल और ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को कराया था। परीक्षा की आंसर की, 24 अप्रैल को जारी की गई थी। 27 अप्रैल तक देशभर से आपत्तियां मांगी गई थी। बोर्ड के मुताबिक, आज जेईई मेन का परिणाम जारी किया जाएगा।

इस परिणाम से जेईई एडवांस के लिए चयन होगा। जो अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए चयनित हो जाएंगे, उन्हें दो मई से सात मई के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आठ मई तक शुल्क जमा करा सकेंगे।

इसके बाद 14 मई से 20 मई के बीच परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जेईई एडवांस ऑनलाइन का आयोजन देशभर में 20 मई को किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी 100 अंकों के आसपास जेईई मेन की कटऑफ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed