{"_id":"576d56734f1c1b5055b48ba5","slug":"jee-mains-all-india-rank-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने जारी की जेईई मेंस ऑल इंडिया रैंक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने जारी की जेईई मेंस ऑल इंडिया रैंक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) मेंस की रैंक जारी कर दी। इस साल अच्छी बात यह रही कि रैंक समय से आ गई और संयुक्त काउंसिलिंग भी समय से शुरू हो गई है। देर शाम तक दून के आकाश कपूर ने ऑल इंडिया 193, हर्षित चौधरी ने ऑल इंडिया 990वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
जेईई मेंस का परिणाम शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे जारी कर दिया गया। पहले यह 23 जून को जारी होना था। जोसा ने भी आईआईटी, आईएसएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफआईटी में दाखिले के लिए इसके साथ ही संयुक्त काउंसिलिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पहले ही दिन रैंक आने के बाद अभ्यर्थियों ने च्वाइस भरनी भी शुरू कर दी। दून में देर शाम तक सामने आए नतीजों में दून के आकाश कपूर 193वीं रैंक और हर्षित चौधरी 990वीं रैंक के साथ आगे थे। इसके अलावा जेईई एडवांस में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहने वाले शुभांकर सेठ ने ऑल इंडिया 1717 रैंक हासिल की।
विज्ञापन
स्टेट रैंक इस साल भी नहीं
दो साल पहले तक सीबीएसई की ओर से अभ्यर्थियों की आल इंडिया के साथ ही स्टेट रैंक भी जारी की जाती थी। इससे अभ्यर्थी को यह पता होता था कि वह आल इंडिया के अलावा स्टेट रैंक के आधार पर अपने राज्य के किस तकनीकी संस्थान में किस कोर्स में दाखिला ले सकता है। लगातार दूसरे साल बोर्ड ने स्टेट रैंक नहीं दी है।