फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jee Mains 2018 admit card important alert

जेईई मेंस 2019 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, ध्यान जरूर दें...

Wed, 19 Dec 2018 06:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Dec 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Jee Mains 2018 admit card important alert
jee mains

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड के साथ ही अभ्यर्थियों को ताकीद किया गया है कि वे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले तक जरूर पहुंच जाएं, वरना इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


अगर कोई अभ्यर्थी पहली जेईई मेन परीक्षा में चूक जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद एक मौका और मिलेगा। परीक्षा विशेषज्ञ अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक जो अभ्यर्थी जेईई मेन-1 में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएंगे, वे छह से 20 अप्रैल के बीच होने वाली जेईई मेन-2 में हिस्सा ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी इसमें अच्छे अंक आने के बाद अंक सुधार चाहते हैं, वे भी जेईई मेन-2 में बैठ सकते हैं। जेईई मेन-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ फरवरी से शुरू होंगे।

विज्ञापन

दो तरह से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एनटीए की ओर से जेईई मेन-1 का आयोजन छह से 20 जनवरी 2019 के बीच होगा। एनटीए के अनुसार प्रवेश पत्र का कलर्ड प्रिंटआउट ही मान्य होगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले एंट्री खोल दी जाएगी। परीक्षा से आधा घंटे पहले दरवाजे बंद हो जाएंगे। परीक्षा में एडमिट कार्ड के अलावा अपना आईडेंटिटी प्रूफ (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट) लेकर जरूर पहुंचें।

इसके अलावा एक फोटो भी लेकर जाएं जो कि उपस्थिति पंजिका में चस्पा किया जाएगा। एनटीए के मुताबिक, आइडेंटिटी प्रूफ के बिना कतई एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि, फ ोटो आदि के साथ ही परीक्षा केंद्र और परीक्षा के समय की भी पूरी जानकारी दी गई है।

जेईई मेन-1 के एडमिट कार्ड दो तरह से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए एक तो अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। दूसरा, एप्लीकेशन नंबर के साथ जन्मतिथि से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा पेन

जेईई मेन परीक्षा के लिए पेन/पेंसिल या कागज ले जाने की जरूरत नहीं है। परीक्षा केंद्र पर ही अभ्यर्थियों को पेन उपलब्ध कराया जाएगा। रफ कार्य के लिए कागज भी परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा।

एडमिट कार्ड से संबंधित समस्या के लिए संपर्क करें : 
Email : jeemain-nta@gov.in
SMS: 7042399521, 7042399525-526

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.jeemain.nic.in
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed