फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Main 2018 Counselling start from 15 june see iits college seat schedule

इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए कल से शुरू होगी काउंसिलिंग, जानें किस IIT में कितनी सीटें

Thu, 14 Jun 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jun 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2018 Counselling start from 15 june see iits college seat schedule

देश में 38 हजार से ज्यादा इंजीनियरिंग सीटों के लिए 15 जून से संयुक्त काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने बुधवार को इंजीनियरिंग सीटों की जानकारी जारी कर दी है।

विज्ञापन


जेईई मेन के स्कोर के आधार पर एनआईटी, जीएफआईटी, ट्रिपल आईटी में दाखिले होंगे। जबकि जेईई एडवांस के स्कोर के आधार पर आईआईटी में दाखिले होंगे। सभी संस्थानों की संयुक्त काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


इस साल आईआईटी ने छात्राओं के लिए अलग से सीटें आरक्षित की हैं। इसके तहत देश के सभी आईआईटी में जहां छात्रों के लिए कुल 11,190 सीटें हैं। वहीं छात्राओं के लिए भी 823 सीटें अलग से रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस आईआईटी में कितनी सीटें

JEE Main 2018 Counselling start from 15 june see iits college seat schedule
डेमो - फोटो : डेमो

सीट मैट्रिक्स के हिसाब से आईआईटी में कुल 12,015 सीटें, एनआईटी में करीब 18 हजार सीटें, ट्रिपल आईटी में 4023 सीटें और जीएफआईटी में करीब 4700 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 15 जून से 25 जून की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही च्वाइस भी भर सकते हैं।

इसके बाद पहले चरण का सीट आवंटन 27 जून को किया जाएगा। इंजीनियरिंग काउंसिलिंग ऑनलाइन है। इसलिए देश में कहीं से भी इसमें प्रतिभाग किया जा सकता है।

आईआईटी    सीटें    छात्राओं की सीटें
भुवनेश्वर     350     19
बांबे         963       63
मंडी         182      18
दिल्ली       851       59
इंदौर         260        15
खड़गपुर  1342      111
हैदराबाद    285         9
जोधपुर     240         7
कानपुर     831        78
मद्रास      846        31
गांधीनगर 181        13

JEE Main 2018 Counselling start from 15 june see iits college seat schedule

आईआईटी    सीटें    छात्राओं की सीटें
पटना      225        25
रुड़की    975        64
आईएसएम धनबाद    912    125
रोपड़      280         29
बीएचयू 1002      76
गुवाहाटी    645     57
भिलाई     120      6
गोवा        90       7
पलक्कड़ 160      3
तिरुपति  180      0
जम्मू     150      4
धारवाड़ 120      6

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed