{"_id":"582f56224f1c1b7c22901510","slug":"jee-main-2017-application-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई जेईई मेन आवेदन की डेट, पूरी जानकारी यहां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आ गई जेईई मेन आवेदन की डेट, पूरी जानकारी यहां
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन की आवेदन डेट जारी
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन के लिए आवेदन का इंतजार खत्म हो गया है। दो अप्रैल को देशभर में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने इसका प्री नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जेईई मेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। अभ्यर्थी दो जनवरी 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि, शुल्क का भुगतान तीन जनवरी 2017 तक किया जा सकता है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, नागालैंड और ओडिशा के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां देखें जानकारी और करें आवेदन : www.jeemain.nic.in
जल्द जेईई मेन का विस्तारित नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। जेईई मेन से चयनित होने वाले शीर्र्ष 2.20 लाख अभ्यर्थियों का चयन आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन