{"_id":"5b1d327d4f1c1bf36e8b7315","slug":"jee-advanced-result-2018-applicants-who-get-less-than-126-numbers-not-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":" #JEEAdvanced2018: आईआईटी ने इस बार इन अभ्यर्थियों को दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
#JEEAdvanced2018: आईआईटी ने इस बार इन अभ्यर्थियों को दिखाया बाहर का रास्ता
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Jun 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी ने अपने दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के क्वालिफाइंग क्राइटेरिया में इस साल कोई बदलाव नहीं किया है। गत वर्ष कटऑफ गिराने वाले आईआईटी ने इस साल 126 से कम अंक लाने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन
आईआईटी ने जेईई एडवांस में क्वालिफाई करने के लिए पेपर-1 और पेपर-2 में 35 प्रतिशत अंकों का क्राइटेरिया तय किया हुआ है। गत वर्ष इस क्राइटेरिया के हिसाब से 128 अंकों तक वाले छात्र क्वालिफाइड थे लेकिन आईआईटी ने अपना क्राइटेरिया कम कर दिया था।
विज्ञापन
इस वजह से भारी संख्या में छात्र आईआईटी काउंसिलिंग के लिए क्वालिफाई कर गए थे। इस साल, आईआईटी ने अपने 35 प्रतिशत क्राइटेरिया का पालन किया है। 360 अंकों में से 126 अंक लाने वाले छात्रों को ही क्वालिफाई घोषित किया गया है।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के इससे नीचे अंक लाने वाले छात्रों को आईआईटी ने इस बार कोई मौका नहीं दिया है। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक इस साल आईआईटी ने अपने क्वालिफाइंग क्राइटेरिया का पूर्णत: पालन किया है।