{"_id":"5af073654f1c1b87648b6431","slug":"jee-advanced-2018-application-date-extended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस के आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें वरना हाथ मलते रह जाएंगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई एडवांस के आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें वरना हाथ मलते रह जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 May 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा
आईआईटी ने अपनी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के आवेदन की तिथि एक दिन बढ़ा दी है।
विज्ञापन
अब छात्र आज यानी आठ मई तक जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा आयोजक आईआईटी ने यह भी साफ कर दिया है कि इसके बाद किसी छात्र को आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।
जेईई मेन का रिजल्ट आने के बाद जिन शीर्ष 2.24 लाख अभ्यर्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है, उनके आवेदन की सोमवार को अंतिम तिथि थी। इस बीच आईआईटी ने अंतिम तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आईआईटी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अब छात्र आठ मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि भी आठ मई ही है।
Trending Videos
वेबसाइट से करें तैयारी
डेमो इमेज
आईआईटी ने कंप्यूटर आधारित जेईई एडवांस परीक्षा के लिए वेबसाइट पर मॉक टेस्ट पेपर जारी किया हुआ है। जो छात्र एडवांस की तैयारी में लीन हैं, वे वेबसाइट से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। यहां करीब पांच मॉक टेस्ट पेपर अपलोड किए गए हैं।
20 मई को जेईई एडवांस का आयोजन देशभर में किया जाएगा। पहली बार यह प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होने जा रही है।
यह है वेबसाइट : www.jeeadv.ac.in
20 मई को जेईई एडवांस का आयोजन देशभर में किया जाएगा। पहली बार यह प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होने जा रही है।
यह है वेबसाइट : www.jeeadv.ac.in