{"_id":"5b0049de4f1c1be0408b68ab","slug":"jee-advance-exam-on-20-may-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जेईई एडवांस रविवार को, दून में चार केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऑनलाइन जेईई एडवांस रविवार को, दून में चार केंद्रों पर होगी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 May 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले के लिए रविवार को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होने जा रही है। बावजूद इसके परंपरागत तौर पर कई सरप्राइज फैक्टर सामने आ सकते हैं। देहरादून में यह परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। अभ्यर्थियों को डिमांड ड्राफ्ट जमा कराने के बाद परीक्षा केंद्र से ही ओरिजनल एडमिट कार्ड मिलेगा।
राजधानी में चार केंद्रों पर करीब तीन हजार अभ्यर्थी जेईई एडवांस में शामिल होंगे। राजधानी में उत्तरांचल विश्वविद्यालय, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, डिजिटल आयन जोन कुआंवाला और माया इंस्टीट्यूट एडवांस का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष जेईई एडवांस में कुल अंकों का पहला सरप्राइज आया।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में यह परीक्षा 360 अंक थी, जो कि 2015 में 504 अंकों की हो गई थी। 2016 में यह परीक्षा 372 अंकों की हुई। 2017 में यह परीक्षा दोबारा 366 अंकों की हुई थी। इस साल पहली बार जेईई एडवांस का आयोजन ऑनलाइन होने जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि इस बार क्या-क्या चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी।
विज्ञापन