फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jawahar navodaya entrance exam

देश में एक साथ होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, अधिक जानकारी यहां पढ़ें

Thu, 01 Feb 2018 10:56 AM IST
कीर्तिराज रुमाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
कीर्तिराज रुमाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 01 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
jawahar navodaya entrance exam
नई तिथि घोषित होने तक स्थगित प्रवेश परीक्षा

देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तिथियों में होने वाली जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा इस वर्ष देशभर में एक साथ कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


राज्य में आगामी आठ अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा को भी नई तिथि घोषित होने तक स्थगित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा की नई तिथि के बारे में जल्द अधिसूचित किया जाएगा। तमिलनाडु को छोड़कर देश भर में करीब 660 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं। ये भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित हैं। इस वर्ष इनमें प्रवेश के लिए परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होनी थी।
विज्ञापन


मैदानी राज्यों में 10 फरवरी, उत्तराखंड समेत विभिन्न पर्वतीय राज्यों में आठ अप्रैल और दूरस्थ क्षेत्र वाले राज्यों में नौ जून को परीक्षा कार्यक्रम घोषित था। अब इस प्रवेश परीक्षा को पूरे देश में एक साथ करने के उद्देश्य से पुरानी सभी प्रवेश परीक्षा तिथियों को स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य एके कश्यप ने बताया कि आठ अप्रैल को परीक्षा को स्थगित करने संबंधी सूचना मिल गई है। प्रवेश परीक्षा के पंजीकृत विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी गई है। पूरे देश में अप्रैल में एक साथ प्रवेश परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है। नई तिथि की सूचना अभी नहीं मिली है।

ऊधमसिंह नगर में 4,317 बच्चे होंगे शामिल
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथि आठ अप्रैल तय की गई थी। जिले की 80 सीटों के लिए 4,317 विद्याथिर्यों ने पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब पुरानी तिथि स्थगित होने के बाद कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed