{"_id":"57a8ce134f1c1bb809ee430b","slug":"iti-third-semester-exam-again-on-11-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 अगस्त को देशभर में दोबारा होगा ITI का पेपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11 अगस्त को देशभर में दोबारा होगा ITI का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिलेबस से बाहर आया था पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अगस्त को हुए आईटीआई के तीसरे सेमेस्टर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का बैक पेपर दोबारा कराया जाएगा। प्रश्न पत्र सिलेबस से बाहर से आने पर देशभर में 11 अगस्त को दोबारा पेपर कराने का फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार के स्किल डेवलपमेंट इंटर्नशिप डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग की ओर से नई गाइड लाइन जारी होने पर आईटीआई ने दोबारा पेपर की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा एक अगस्त से शुरू हुई है। तीन अगस्त को तीसरे सेमेस्टर का इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का पेपर कराया गया था। उसी दौरान परीक्षार्थी पेपर को आउट ऑफ सिलेबस बता रहे थे। इस मामले का स्किल डेवलपमेंट इंटर्नशिप डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग ने संज्ञान लिया है। डायरेक्टर एमसी शर्मा की ओर से उत्तराखंड सहित सभी राज्यों को जारी पत्र के मुताबिक 11 अगस्त को दोबारा बैक पेपर कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इनका है कहना
तीन अगस्त को कराया गया तीसरे सेमेस्टर का पेपर अब 11 अगस्त को दोबारा कराया जाएगा। शासन की मार्फत दिल्ली से ऐसे निर्देश मिले हैं। राजकीय और प्राइवेट आईटीआई के परीक्षार्थियों को इसकी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
-मनमोहन कुड़ियाल, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई जगजीतपुर