{"_id":"5787cd224f1c1b196313dc50","slug":"iti-counselling-start-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI काउंसलिंग शुरू, पहले दिन तीन हजार पंजीकरण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ITI काउंसलिंग शुरू, पहले दिन तीन हजार पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की 4500 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई। पहले ही दिन तीन हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया, जबकि 300 छात्रों ने ऑनलाइन च्वाइस लॉक कर दी है। 18 जुलाई तक च्वाइस लॉक की जा सकती है।
विज्ञापन
आईटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक काउंसलिंग के लिए 21 हजार छात्र पात्र हैं। जबकि सीटों की कुल संख्या महज 4500 है। ऐसे में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
यहां भरें च्वाइस : www.ukiti.nic.in
बृहस्पतिवार को जैसे ही काउंसलिंग शुरू हुई तो 3000 छात्रों ने पंजीकरण करा लिया। इनमें से 300 छात्रों ने तो अपनी च्वाइस भी भर दी। अभ्यर्थी 18 जुलाई तक च्वाइस भरेंगे, जिसके बाद 19 जुलाई को सीट आवंटन कर दिया जाएगा। आवंटित सीटों पर 20 से 24 जुलाई के बीच दाखिले होंगे।
विज्ञापन