फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   isc third topper shubhnye travel 80 kilometer for study

पढ़ने के लिए रोजाना करते थे 80 किलोमीटर का सफर, जानिए इस टॉपर की कहानी

Tue, 30 May 2017 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 May 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
isc third topper shubhnye travel 80 kilometer for study
सर्दी, गर्मी या बरसात, हर दिन 80 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल पहुंचने वाले प्रदेश के 12वीं के थर्ड टॉपर शुभनय जैन का पूरा परिवार खुश है। ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र शुभनय ने 12वीं में 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन


विकासनगर निवासी शुभनय के पिता संदीप जैन बिजनेसमैन हैं जबकि मां तरंग जैन गृहिणी हैं। शुभनय ने बताया कि वह रोजाना विकासनगर से अपने स्कूल के लिए अप-डाउन करते आए हैं।
विज्ञापन


उनके मन में हमेशा आगे बढ़ने की चाहत ने उन्हें कभी निराश नहीं होने दिया। लगन के साथ पढ़ाई की। 80 किलोमीटर सफर तय करने के बाद शुभनय सेल्फ स्टडी के लिए बमुश्किल दो घंटे का समय निकाल पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

IAS बनना चाहते हैं शुभनय

isc third topper shubhnye travel 80 kilometer for study

शुभनय ने फिजिक्स और मैथ्स में 100-100 अंक हासिल किए हैं। वह अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनोमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई करने के बाद आईएएस बनना चाहते हैं। उन्हें क्रिकेट और म्यूजिक पसंद है। कहा क‌ि बच्चों को शुरुआत से ही पढ़ना शुरू कर देना चाहिए, एग्जाम का इंतजार न करें। ट्यूशन अगर जरूरी होता है तो लगा लेनी चाहिए।

शुभनय का रिपोर्ट कार्ड
मैथ्स 100
फिजिक्स में 100
कंप्यूटर साइंस 99
इंगलिश 95

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed