पढ़ने के लिए रोजाना करते थे 80 किलोमीटर का सफर, जानिए इस टॉपर की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर निवासी शुभनय के पिता संदीप जैन बिजनेसमैन हैं जबकि मां तरंग जैन गृहिणी हैं। शुभनय ने बताया कि वह रोजाना विकासनगर से अपने स्कूल के लिए अप-डाउन करते आए हैं।
उनके मन में हमेशा आगे बढ़ने की चाहत ने उन्हें कभी निराश नहीं होने दिया। लगन के साथ पढ़ाई की। 80 किलोमीटर सफर तय करने के बाद शुभनय सेल्फ स्टडी के लिए बमुश्किल दो घंटे का समय निकाल पाते थे।
IAS बनना चाहते हैं शुभनय
शुभनय ने फिजिक्स और मैथ्स में 100-100 अंक हासिल किए हैं। वह अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनोमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई करने के बाद आईएएस बनना चाहते हैं। उन्हें क्रिकेट और म्यूजिक पसंद है। कहा कि बच्चों को शुरुआत से ही पढ़ना शुरू कर देना चाहिए, एग्जाम का इंतजार न करें। ट्यूशन अगर जरूरी होता है तो लगा लेनी चाहिए।
शुभनय का रिपोर्ट कार्ड
मैथ्स 100
फिजिक्स में 100
कंप्यूटर साइंस 99
इंगलिश 95