फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   iit roorkee student can punish for not attending yoga classes.

योग दिवस पर योग न करने पर आईआईटी रुड़की के छात्रों को नोटिस

Mon, 27 Jun 2016 11:37 AM IST
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 27 Jun 2016 11:37 AM IST
सार

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगाया गया था साप्ताहिक योग शिविर
  • 60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज न कराने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
iit roorkee student can punish for not attending yoga classes.
योग क्लास में भाग न लेना पड़ सकता है भारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आईआईटी रुड़की में लगाए गए साप्ताहिक योग शिविर में भाग न लेना छात्रों को भारी पड़ सकता है। शिविर में 60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी छात्रों को नोटिस जारी किया था। ऐसे में कम उपस्थिति वाले छात्रों पर संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। फिलहाल ऐसे छात्रों का डाटा तैयार किया जा रहा है, जिनकी संख्या 100 से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन


आईआईटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके  पर 18 से 24 जून तक योग शिविर का आयोजन किया गया था। संस्थान प्रशासन की ओर से सभी छात्रों को योग क्लास में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि छात्रों को सप्ताह भर में योग में भाग लेने के लिए कुछ छूट भी दी गई थी। अब निर्णय लिया गया था कि 60 प्रतिशत से कम उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिविर में भाग लेने वाले छात्रों की उपस्थिति का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी संस्थान प्रशासन ने पुख्ता तौर पर छात्रों को दंडित करने का फैसला नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि कम उपस्थिति वाले छात्रों पर अंकों और फाइन के रूप में दंड लगाया जाएगा। ऐसे छात्रों की संख्या सौ से दो सौ के बीच बताई जा रही है। संस्थान प्रशासन ने बताया कि इसके बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

बीटेक छात्रों के कटेंगे अंक, पीजी वालों पर फाइन

iit roorkee student can punish for not attending yoga classes.
आईआईटी

संस्थान प्रशासन की ओर से मिले संकेत के अनुसार 60 प्रतिशत से कम उपस्थिति दर्शाने वाले बीटेक के छात्रों पर आर्थिक दंड नहीं लगाया जाएगा। बल्कि उनके अंक काटे जा सकते हैं। इसके अलावा एमटेक और पीजी कोर्सेज के छात्रों से फाइन वसूल सकते हैं।

रोजे और प्रतियोगी परीक्षा के लिए छूट
डीन स्टूडेंट प्रो. डीके नौडियाल ने बताया कि रविवार को सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा के मद्देनजर उपस्थिति में छूट दी गई थी। इसके अलावा रोजा रखने वाले छात्रों को भी योगा क्लास में भाग लेने की अनिवार्य शर्त से बाहर रखा गया था।

क्या कहते हैं डीन
साप्ताहिक योग शिविर में 60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के बाबत सभी छात्रों को नोटिस जारी किए गए थे। कम उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों के बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा। अभी उपस्थिति का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।
-प्रो. डीके नौडियाल, डीन स्टूडेंट, आईआईटी रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed