आईआईटी के दीक्षांत समारोह में कई वैज्ञानिक और बड़ी हस्तियां शामिल, 949 छात्रों को मिली उपाधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अच्छी तरह से शिक्षित वह व्यक्ति कहलाता है जो मानव व्यवहार के साथ सहजता से टेक्नोलॉजी को जोड़ सकता है।
वर्तमान में दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति के रूप में जानी जा रही इंडस्ट्री 4.0 के आरंभिक चरणों में प्रवेश कर चुकी है। यह डिजिटल, फिजिकल और बायोलॉजिकल की अलग-अलग दुनिया का अनोखा और अभूतपूर्व संगम है। यह बात नानयांग टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी सिंगापुर के अध्यक्ष प्रो. सुब्रा सुरेश ने आईआईटी के दो दिवसीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने छात्रों से देश की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तकनीक का विकस, उपयोग और इसका इस्तेमाल करने का आह्वान किया। समारोह के पहले दिन 949 स्नातक छात्रों को उपाधि प्रदान की गई।
आईआईटी के दीक्षांत भवन में शनिवार सुबह साढ़े दस पर वेदोच्चारण और कुलगीत के साथ दीक्षांत सामारोह का शुभारंभ हुआ। दो दिन चलने वाले दीक्षांत समारोह के पहले दिन स्नातक के कुल 949 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। इसमें 875 छात्र एवं 74 छात्राएं शामिल रहीं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. सुब्रा सुरेश ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति वही है जो तेजी से बदल रहे समाज और तकनीकियों को स्वीकार करने के साथ सीखता हुआ परिवर्तन करता रहता है। ऐसा व्यक्ति समय के साथ बदलते मानव व्यवहार के अनुरूप सहजता से टेक्नोलोजी को जोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आईआईटी ग्रेजुएट होने के नाते वे मानवता के इतिहास को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम चौथी औद्योगिक क्रांति या इंडस्ट्री 4.0 के आरंभिक चरणों में प्रवेश कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री 4.0 का अर्थ है डिजिटल, फिजिकल और बायोलोजिकल की अलग-अलग दुनिया का अनोखा और अभूतपूर्व संगम है। इंडस्ट्री 4.0 में तेज प्रगति की वजह से निजी जरूरत के हिसाब से दवाइयों की उपलब्धता, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप डाटा एनालिसिस, ब्लॉक चेन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोनामस सिस्टम, मोबिलीटी और ऐसे अन्य क्षेत्रों में तेज रफ्तार के साथ तरक्की हो रही है। इससे पूर्व संस्थान निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए विशिष्ट उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने सभी प्रमुख रैंकिंग में संस्थानों के प्रदर्शन में हुए शानदार सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि फैकल्टी साइटेशन के मानक पर आईआईटी रुड़की देश की सभी आईआईटीज में अव्वल रहा है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण शोध परियोजनाओं की भी जानकारी दी। समारोह में संस्थान के सभी डीन, प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।