फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT Jam 2019 application till 10 october

IIT JAM के लिए 10 अक्तूबर तक करें आवेदन, यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

Tue, 04 Sep 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Sep 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
IIT Jam 2019 application till 10 october
फाइल फोटो

आईआईटी की ओर से ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर में 10 फरवरी 2019 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से आईआईटी में एमएससी, एमएससी पीएचडी के अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में इंटिग्रेटेड पीएचडी में दाखिला मिलेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन


जैम की परीक्षा तीन सेक्शन ए, बी व सी में होगी। परीक्षा में बायोलॉजिकल साइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी, जियोलॉजी, मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथमेटिक्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदक को किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होना चाहिए।
विज्ञापन


जनरल, ओबीसी के लिए कम से कम 55 प्रतिशत और एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। आयु की कोई सीमा नहीं है। उत्तराखंड में इस परीक्षा का आयोजन देहरादून और रुड़की में किया जाएगा। परीक्षा के लिए पांच सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर की ओर से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें आवेदन/ महत्वपूर्ण तिथियां

IIT Jam 2019 application till 10 october
apply online

ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आईआईटी जैम की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- इसके बाद अपना नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर पंजीकरण करें।
- आपको एक ई-मेल आएगा, जिसमें नामांकन आईडी होगी।
- आईडी को अपने पास सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 05 सितंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 अक्तूबर 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 10 जनवरी 2019
आईआईटी जैम के आयोग की तिथि : 10 फरवरी 2019
प्रथम सत्र : सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (बायोलॉजिकल साइंसेज, मैथमेटिक्स, फिजिक्स)
द्वितीय सत्र : दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक (बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिकल स्टैटिक्स)
आईआईटी जैम रिजल्ट जारी होने की तिथि : 20 मार्च 2019

यहां करें आवेदन : jam.iitkgp.ac.in
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed