{"_id":"578a503b4f1c1ba64e13f89e","slug":"hnb-medical-university-nursing-entrance-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग एंट्रेस में बेटियों ने फहराया परचम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सिंग एंट्रेस में बेटियों ने फहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jul 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की एएनएम-जीएनएम और बीएससी, एमएससी व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। ज्यादातर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में छात्राओं ने परचम लहराया है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करते हुए विवि के कुलसचिव प्रो. विजय ने बताया कि एएनएम में उत्तरकाशी के ग्राम बजलाड़ी की नीतू ने स्टेट टॉप किया है। वरीयता सूची में ग्राम कोरी नैनबाग टिहरी की सोनम सजवाण दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
बीएससी नर्सिंग में शोएब, जीएनएम में सपना टॉपर
बीएससी नर्सिंग में हरिद्वार के इब्राहिमपुर निवासी शोएब आलम ने पहला और भीमली रुद्रप्रयाग की रचना थपलियाल को दूसरा स्थान मिला। जीएनएम में कर्णप्रयाग की सपना गुसांई टॉपर रही। बिंदुखत्ता नैनीताल की कविता डोगरा ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
एमएससी में डोईवाला की निधि तोमर पहले और श्रीनगर की आरती कपरुवाण दूसरे स्थान पर रही। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में बेनाली अल्मोड़ा की निकिता आर्य ने पहला और श्रीनगर की सपना रावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सभी परिणाम विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए गए हैं। पहली काउंसिलिंग की तिथि जल्द ही घोषित होगी।