{"_id":"57f71abc4f1c1b656d27053c","slug":"hnb-medical-university-campus-in-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"HNB मेडिकल यूनिवर्सिटी का परिसर बना दून मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HNB मेडिकल यूनिवर्सिटी का परिसर बना दून मेडिकल कॉलेज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
doon medical college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एक साल भी अलग नहीं चल पाया। शासन ने कॉलेज को एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी का परिसर घोषित कर दिया है। साथ ही किराए पर चल रहे विश्वविद्यालय को स्थाई परिसर भी मिल गया है। हालांकि सरकार के इस कदम को दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने मान्यता के लिए घातक बताया है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद इस साल प्रदेश में तीसरा सरकारी दून मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ था। कॉलेज में हाल ही में दाखिले हुए हैं, लेकिन अचानक से कॉलेज को विश्वविद्यालय में बदल दिया गया। सरकार ने चिकित्सा शिक्षण संस्थानों को संबद्ध करने वाले एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि का परिसर दून मेडिकल कॉलेज को बना दिया है।
विज्ञापन
सचिव डी सेंथिल पांडियन ने बृहस्पतिवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए कि वह हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी को दून मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दें। अब विश्वविद्यालय के परीक्षा से लेकर सभी कार्य दून मेडिकल कॉलेज के पटेल नगर स्थित परिसर में ही होंगे।
विज्ञापन
मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता का कहना है कि एमसीआई ने कॉलेज को मान्यता दी है। अगर इसके नाम या दूसरे विभागों में बदलाव किया गया तो इससे अगले साल मान्यता पर खतरा आ सकता है।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि विवि के एक्ट में पहले ही यह प्रावधान था कि दून मेडिकल कॉलेज विवि का परिसर होगा। उसी के तहत यह आदेश आया है और कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
अब बढ़ेगा विवाद
मेडिकल कॉलेज को विश्वविद्यालय का हिस्सा बनाने का आदेश तो हो गया है, लेकिन इससे मुसीबतें भी बढ़ने वाली हैं। कॉलेज में प्रिंसिपल सहित बाकी पदों पर बैठे अधिकारी, कर्मचारी अब विवि का हिस्सा होंगे या कॉलेज का? उनका वेतन कहां से जारी होगा, सरकार ने इस पर स्थिति साफ नहीं की है।