{"_id":"5ad568ef4f1c1b5c098b4f92","slug":"higher-education-become-expensive-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: महंगी हो गई उच्च शिक्षा, देने होंगे 610 रुपये ज्यादा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड: महंगी हो गई उच्च शिक्षा, देने होंगे 610 रुपये ज्यादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नए शिक्षा सत्र से उच्च शिक्षा महंगी हो जाएगी। उच्चशिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश शुल्क के साथ लिए जाने वाले विविध शुल्क में 610 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
छात्र-छात्राओं पर इस बार नये शुल्क भी लगा दिए हैं। पहले शिक्षक-अभिभावक संघ का शुल्क नहीं था। अब 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को आंतरिक परीक्षा के 25 रुपये और काशन मनी शुल्क के 200 रुपये भी देने होंगे।
शासकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से छात्र निधि में शुल्क वसूला जाता है। इसमें एकरूपता लाने के लिए उच्चशिक्षा निदेशालय में प्रभारी निदेशक की अध्यक्षता में छह सदस्यीय शुल्क निर्धारण कमेटी की बैठक चार अप्रैल को हुई थी। अब आदेश जारी किया गया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक का कहना है कि शुल्क बढ़ोतरी वापस कराने की मांग के संबंध में प्रदेश संगठन से बात की जा रही है।

इतना बढ़ा शुल्क
money
विविध शुल्क पुराना (रुपये में) नया शुल्क (रुपये में)
वाचनालय 30 50
रोवर-रेंजर्स 60 60
परिचय पत्र 25 30
छात्रसंघ शुल्क 50 60
विभागीय परिषद 50 80
निर्धन छात्र सहायता 10 20
महाविद्यालय दिवस 20 30
सांस्कृतिक परिषद 50 60
विद्युत शुल्क 60 100
विविध शुल्क 100 150
कैरियर काउंसिलिंग 30 30
प्रयोगात्मक सामग्री 60 100
प्रांगण विकास 20 100
कंप्यूटर इंटरनेट शुल्क 70 100
इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं
महाविद्यालय पत्रिका, प्रसाधन, जेनरेटर/इनवर्टर शुल्क (50 रुपये) और पार्किंग शुल्क (30 रुपये)
महाविद्यालयों में रंगाई-पुताई से लेकर तमाम काम होते हैं, जो धनाभाव के कारण नहीं हो पाते। महाविद्यालय जरूरी कार्य पूरे करा सकें, इसके लिए प्रवेश के समय लिए जाने वाले विविध शुल्क में कुछ बढ़ोतरी की गई है, जो नए शिक्षा सत्र से लागू हो जाएगी।
- डॉ. सविता मोहन, प्रभारी निदेशक उच्चशिक्षा, उत्तराखंड