समूह ‘ग’ की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी, यहां देखिए पूरा कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह ‘ग’ के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त करीब 1500 से अधिक पदों की भर्ती परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का असमंजस दूर हो गया है। अभ्यर्थियों के आग्रह करने पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विषय विशेषज्ञों से परामर्श लेकर सोमवार को वेबसाइट पर पाठ्यक्रम जारी किया है।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर यूजफुल इनफॉरमेंशन पेज पर पाठ्यक्रम को देख सकते हैं। रिक्त पदों के विज्ञापन और परीक्षा कार्यक्रम में पाठ्यक्रम स्पष्ट न होने से अभ्यर्थियों में परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर संशय बना हुआ था।
वर्ष 2015-16 में आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी) के 1214 पदों, अवर अभियंता के 171, कंप्यूटर प्रोग्रामर कम ऑपरेटर के 44, उद्यान पर्यवेक्षक के 84 पदों के विज्ञप्ति जारी की। इन पदों के लिए लगभग 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक
करीब डेढ़-दो साल बाद आयोग इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा कार्यक्रम समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया नियमावली 2008 के अनुरूप जारी किया गया। लेकिन रिक्त पदों के विज्ञापनों में पाठ्यक्रम स्पष्ट नहीं था। पाठ्यक्रम को लेकर आयोग की तरफ स्पष्ट गाइड लाइन न होने पर तैयारी में जुट अभ्यर्थी भी दुविधा में थे, जिस पर अभ्यर्थियों ने आयोग से पाठ्यक्रम जारी करने का आग्रह किया।
रिक्त पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम भर्ती प्रक्रिया नियमावली 2008 के अनुसार जारी किया गया। पूर्व में कुछ पदों के विज्ञापन में नियमावली के अनुरूप जारी नहीं किए गए, जिससे अभ्यर्थियों में पाठ्यक्रम को लेकर असमंजस पैदा हो गया। आयोग ने वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in/ पर पदों के हिसाब से पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए एक ही प्रश्न पत्र होगा।
-संतोष बड़ोनी, सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।