फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Exam Appointment cancelled For Agitator Reservation category

समूह ‘ग’ की परीक्षा देने वाले इन अभ्यर्थियों का चयन होगा निरस्त, पढ़ लें कहीं आपका भी तो नहीं... 

Sat, 15 Dec 2018 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Dec 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Group C Exam Appointment cancelled For Agitator Reservation category

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के समूह ‘ग’ पदों की भर्ती को लेकर बदलाव किया गया है। अब राज्य आंदोलनकारी आरक्षण कोटे से चयनित अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


आयोग में वर्ष 2016 के बाद हुई विभिन्न पदों की भर्ती में 52 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनका चयन राज्य आंदोलनकारियों को दिए गए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के आधार पर हुआ है। शासन की ओर से आरक्षण का लाभ न देने संबंधित आदेश प्राप्त होने के बाद चयन आयोग अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करने की कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया था। इसी क्रम में पूर्व में विभिन्न विभागों की ओर से रिक्त पदों के भर्ती आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन आयोग की ओर से वर्ष 2016 के बाद की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार, एलटी शिक्षक समेत अन्य पदों की भर्ती में आंदोलनकारी आरक्षण कोटे से अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।

लेकिन, मामला हाईकोर्ट में होने से आयोग ने राज्य आंदोलनकारी कोटे से चयनित अभ्यर्थियों के चयन का फैसला सुरक्षित रखा था। जिसमें 52 अभ्यर्थी शामिल हैं। अब सरकार ने भी हाईकोर्ट के आदेशों के बाद राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण न देने के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

उधर, चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ न देने के बारे में शासन के आदेश प्राप्त हो गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करने को लेकर आयोग जल्द ही निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed