{"_id":"57cc2c264f1c1be24231727b","slug":"government-degree-college-got-assistant-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में डिग्री कॉलेजों को मिले 12 असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड में डिग्री कॉलेजों को मिले 12 असिस्टेंट प्रोफेसर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Sep 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए 12 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति को राज्यपाल डा. केके पाल ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
इनमें नौ रसायन विज्ञान, एक विधि, एक शिक्षा शास्त्र और एक वाणिज्य के प्रवक्ता शामिल हैं। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह की ओर से डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
इसमें रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर गिरधर जोशी को राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, कमल कुमार बिष्ट को राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी, अविनाश तिवारी को राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, जगदीश प्रसाद को राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, मनीषा बिष्ट को राजकीय महाविद्यालय थलीसैंड़, हिमानी बिष्ट को सतपुली, अनूप सिंह को रिखणीखाल, रीमा प्रियदर्शी को स्याल्दे, रोहित वर्मा को गोपेश्वर के लिए तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही, विधि के शिक्षक प्रमोद रंजन को राजकीय महाविद्यालय विधि गोपेश्वर, शिक्षा शास्त्र के शिक्षक अटल बिहारी त्रिपाठी को राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा और वाणिज्य के शिक्षक लव कुमार को राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है।