फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good news for MBBS applicants about admission fees

अच्छी खबर: MBBS की पढ़ाई में अब नहीं होगी फीस की टेंशन, खबर पढ़कर दिल खुश हो जाएगा

Mon, 25 Jun 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jun 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Good news for MBBS applicants about admission fees
- फोटो : source

एमबीबीएस करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आपको फीस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड में बांड भरकर सिर्फ 50 हजार रुपये सालाना फीस पर एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने शनिवार को कॉलेजों के साथ बैठक करने के बाद नीट यूजी काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत 25 जून से पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यह सुविधा केवल उत्तराखंड के मूल निवासियों के लिए ही होगी।
विज्ञापन


शनिवार को एचएनबी मेडिकल विवि में कुलपति प्रो. एचएस धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुल्क सहित काउंसिलिंग और एमबीबीएस दाखिलों की पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि दो चरण की काउंसिलिंग ऑनलाइन होने के बाद मॉपअप राउंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी अगर किसी कॉलेज में सीट बचती है तो विवि की ओर से भेजी गई मेरिट के आधार पर दाखिला किया जाएगा। एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है।

Good news for MBBS applicants about admission fees
डेमो - फोटो : डेमो

पहले चरण में सीट मिलने के बाद छात्र चाहेगा तो दूसरे चरण में सीट अपग्रेड कर सकेगा। एमबीबीएस के शुल्क को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है कि फिलहाल पुरानी फीस पर ही एडमिशन किए जाएंगे।

दूसरी ओर, प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीट पर एडमिशन लेने वाले छात्र के पास बांड भरकर केवल 50 हजार रुपये में एमबीबीएस की पढ़ाई करने का अवसर भी दिया जाएगा। बांड न भरने वाले छात्रों को पूरा शुल्क देना होगा।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, दून मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि डॉ. एमके पंत, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्रतिनिधि डॉ. जेबी गोगोई, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता, हिमालयन इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि डॉ. विनीत मल्होत्रा, एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल मौजूद रहे।

 

किस कॉलेज में कितनी सीटों पर मौका

Good news for MBBS applicants about admission fees

किस कॉलेज में कितनी सीटों पर मौका
(एमबीबीएस)
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून    127
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर    85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी    85
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट    100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटा)
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून    150 (75 सीटें मैनेजमेंट कोटा)

(बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून 100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटा)
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश 100 (50 सीटें मैनेजमेंट कोटा)
 

यह होगी एमबीबीएस की ट्यूशन फीस

Good news for MBBS applicants about admission fees

यह होगी एमबीबीएस की ट्यूशन फीस
ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा      पांच लाख रुपये
प्राइवेट कॉलेजों में राज्य कोटा    चार लाख रुपये
सरकारी कॉलेजों में बांड भरने पर    50,000 रुपये
सरकारी कॉलेजों में बांड नहीं भरने पर चार लाख रुपये
(एमबीबीएस का शुल्क हाईकोर्ट में लंबित वाद के फैसले पर निर्भर करेगा।)

यह होगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
पहले चरण का पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने की तिथि : 25 जून से 30 जून की दोपहर दो बजे तक
पहले चरण की च्वाइस फिलिंग : एक जुलाई की सुबह दस बजे से दो जुलाई की शाम पांच बजे तक
पहले चरण का सीट आवंटन : पांच जुलाई को रात आठ बजे के बाद
आवंटित सीट पर दाखिले की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2018
 

यहां करें आवेदन

Good news for MBBS applicants about admission fees
फाइल फोटो

दूसरे चरण का पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने की तिथि : 15 जुलाई सुबह 11 बजे से 22 जुलाई शाम पांच बजे तक
दूसरे चरण की च्वाइस फिलिंग : 23 जुलाई रात आठ बजे से 24 जुलाई दोपहर दो बजे तक
दूसरे चरण का सीट आवंटन : 26 जुलाई 2018 रात आठ बजे के बाद
आवंटित सीट पर दाखिले की अंतिम तिथि : तीन अगस्त 2018

मॉपअप राउंड
ऑनलाइन पंजीकरण, फीस जमा करने की तिथि : चार अगस्त से पांच अगस्त की शाम पांच बजे तक
मैन्युअल सीट आवंटन : छह अगस्त 2018
आवंटित सीट पर दाखिले : सात अगस्त 2018
(इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 13 अगस्त को विवि की ओर से भेजी गई मेरिट सूची के मुताबिक दाखिले होंगे। इन सीटों पर 18 अगस्त तक एडमिशन लिया जा सकता है।)
--
यह है वेबसाइट : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed