फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GNM seats increased

उत्तराखंड में जीएनएम की 60 सीटें बढ़ी

Wed, 07 Sep 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
GNM seats increased
- फोटो : डेमो पिक

नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में इस साल जीएनएम की 60 सरकारी सीटें बढ़ गई हैं। साथ ही, प्रदेश में जीएनएम की कुल सरकारी सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 140 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रदेश में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा पास युवा 11 सितंबर की शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराने के साथ ही शुल्क जमा कर च्वाइस भी भर सकते हैं।
विज्ञापन


एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग का सीट आवंटन 15 सितंबर को होगा। इसके बाद एएनएम और जीएनएम की सीटों का आवंटन 16 सितंबर को किया जाएगा। सभी कोर्सेज में दाखिले की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। इस बीच, हरिद्वार के रोशनाबाद में नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता मिलने से जीएनएम में 60 सीटों का इजाफा हो गया है। प्रदेश में सरकारी और निजी कॉलेजों की कुल जीएनएम सीटों की संख्या 496 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर मिलेगा दाखिला
- जीएनएम की सरकारी कॉलेजों की कुल सीटें : 140
- जीएनएम की निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे की सीटें : 356
- एएनएम की सरकारी कॉलेजों की कुल सीटें : 150
- एएनएम की निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे की सीटें : 183
- बीएससी नर्सिंग की सरकारी कॉलेज की सीटें : 60
- बीएससी नर्सिंग की निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे की सीटें : 215
- पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की सरकारी कॉलेजों की सीटें : 30
- पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे की सीटें : 50

यहां कराएं ऑनलाइन पंजीकरण : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed