{"_id":"5773e7254f1c1b454879a801","slug":"gate-online-apply-on-1st-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई गेट ऑनलाइन आवेदन की डेट, यहां देखिए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आ गई गेट ऑनलाइन आवेदन की डेट, यहां देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
apply online
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी और आईआईएससी सहित तमाम उच्च शिक्षण तकनीकी व वैज्ञानिक संस्थानों में पीजी और पीएचडी करने के लिए ग्रेजुएशन एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
इस बार देश भर में परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को मिली है। आईआईटी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहली बार भारत के अलावा छह अन्य देशों में भी गेट परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
जल्द जारी होगा शेड्यूल
आईआईटी रुड़की की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक गेट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर 2016 से चार अक्तूबर 2016 के बीच संपन्न होगी। प्रवेश परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2017 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल जल्द गेट की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां होंगे ऑनलाइन आवेदन : www.gate.iitr.ernet.in
इस बार आईआईटी ने ‘एक्सई पेपर’ में हल्का बदलाव किया है। इसमें आठवें सेक्शन के तौर पर एटमॉस्फेरिक एंड ऑसियन साइंसेज को जोड़ा गया है। इसके अलावा पहली बार यह परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश, इथोपिया, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और यूनाइटेड अरब अमीरात में भी आयोजित होगी।
यह होगा परीक्षा शुल्क
सभी सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये शुल्क तय किया गया है। महिला अभ्यर्थी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये शुल्क होगा।
उत्तराखंड में यहां होंगे परीक्षा केंद्र : देहरादून, भीमताल, हल्द्वानी, रुड़की