फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gate 2019 entrance exam online application date

इस तारीख से गेट के लिए करें आवेदन, 150 छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग 

Thu, 30 Aug 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Aug 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
gate 2019 entrance exam online application date
exam

बीटेक के बाद मास्टर कोर्स करने के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के लिए एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगें। इस परीक्षा में हर साल 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं। परीक्षा से आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी बंगलूरू में दाखिला मिलेगा। गेट का आयोजन इस साल आईआईटी मद्रास की ओर से कराया जा रहा है।

विज्ञापन


गेट का स्कोर तीन साल तक वैलिड रहता है। इसे कितनी भी बार दिया जा सकता है। गेट से सभी आईआईटी, एनआईटी और आईआईएससी बंगलूरू में एमटेक, एमई और पीएचडी के अलावा डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। इसके अलावा स्कोर से बीपीसीएल, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, बार्क, एचपीसीएल, बीएचईएल, बीएसएनएल सहित 45 पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में नौकरी का भी मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : एक सितंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2018
परीक्षा केंद्र बदलने की तिथि : 16 नवंबर 2018
गेट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : चार जनवरी 2019
गेट परीक्षा की संभावित तिथियां : दो फरवरी, तीन फरवरी, नौ फरवरी, 10 फरवरी 2019
गेट रिजल्ट जारी होने की तिथि :16 मार्च 2019

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी : 1500 रुपये 
एससी, एसटी, दिव्यांग : 750 रुपये
महिला अभ्यर्थी : 750 रुपये

यहां करें आवेदन : www.gate.iitm.ac.in

150 छात्रों को मिलेगी मुफ्त गेट कोचिंग 
उत्तराखंड में इंजीनियरिंग के 150 छात्रों को गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग) की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। यह कोचिंग केंद्र सरकार के टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम (टीईक्यूआईपी) के तहत दी जाएगी। उत्तराखंड तकनीकी विवि को इस संबंध में निर्देश मिले हैं, जिन पर कवायद शुरू कर दी गई है। यूटीयू से संबद्ध सभी कॉलेजों के छात्र इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड तकनीकी विवि के प्रभारी कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि टीईक्यूआईपी के तहत सभी तकनीकी विवि के संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को गेट कोचिंग का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए इंजीनियरिंग की प्रत्येक ट्रेड से तीन-तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। कोचिंग के लिए छात्र को दो हजार रुपये पंजीकरण शुरू देना होगा। जिन छात्रों का चयन गेट में हो जाएगा, उनका शुल्क लौटा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशभर के इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्रों को कम्यूनिकेशन स्किल, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, इंटरव्यू स्किल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए भी यूटीयू की ओर से टीईक्यूआईपी के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकें। छात्रों को पर्यावरण के प्रति सजग करने के लिए भी एनवायरमेंटल साइंस में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।



एमटेक छात्रों को तराशेंगे विशेषज्ञ
यूटीयू और इसके संबद्ध कॉलेजों में एमटेक कर रहे छात्रों के लिए भी टीईक्यूआईपी में विशेष निर्देश मिले हैं। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि इसके तहत एमटेक तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर में छात्रों का संयुक्त प्रशिक्षण होगा। इसके लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed