{"_id":"58d7e95c4f1c1b2b7d1a121b","slug":"gate-2017-result-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"GATE 201 में पंतनगर के दो छात्रों ने किया टॉप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
GATE 201 में पंतनगर के दो छात्रों ने किया टॉप
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेट 2017 परीक्षा में पंतनगर के दो छात्रों ने अपने-अपने ट्रेड में टॉप किया है। अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी निवासी अनिरुद्ध त्रिपाठी इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन में टॉप किया है। उन्होंने 80.02 प्रतिशत अंक पाए हैं। वहीं पंतनगर विश्वविद्यालय के ही फूड टेक्नोलॉजी में बीएससी कर रहे अभिमन्यु सिंह ने भी लाइफ साइंसेज में टॉप किया है। उन्होंने 71.3 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। वह बीकानेर (राजस्थान) के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन ट्रेड से गेट परीक्षा टॉप करने वाले हल्द्वानी के अमरावती कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध त्रिपाठी ने सात से आठ घंटे की पढ़ाई और ऑनलाइन प्रैक्टिस पेपर हल कर यह मुकाम हासिल किया। त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय मां कंचन त्रिपाठी और ताऊ दिनेश चंद्र त्रिपाठी को दिया है।
विज्ञापन
अनिरुद्ध के पिता बीएसएनएल (श्रीनगर गढ़वाल) में सिविल इंजीनियर थे। वर्ष 2012 में ब्रेन हैमरेज से उनकी मृत्यु हो गई थी। मां कंचन त्रिपाठी गृहणी हैं और छोटी बहन आयुषी त्रिपाठी बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल से बीटेक कर रही हैं। ताऊ एनएचपीसी धारचूला में चीफ जियोलॉजिस्ट हैं।
विज्ञापन
अनिरुद्ध ने बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ) से इंटरमीडिएट करने के बाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक में दाखिला लिया। वह अभी फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं। गेट की परीक्षा इस बार आईआईटी रुड़की ने कराई थी। त्रिपाठी ने बताया कि हल्द्वानी एवं पंतनगर में उनके विषय की कोचिंग सुविधा नहीं थी। इसलिए वह सात से आठ घंटे स्वयं पढ़ते थे।
साथ ही पुरानी परीक्षाओं के पेपर ऑनलाइन हल करते थे। पेपर हल करने के दौरान टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया था। बताया कि तीन घंटे की परीक्षा थी, लेकिन उन्होंने दो घंटे दस मिनट में ही पेपर हल कर लिया था। बचे समय में पूरा पेपर दोहराते रहे। अनिरुद्ध ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई या एनआईटीआईई (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) में दाखिला लेंगे।