फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University student union election abvp student climb on roof with petrol against re counting

गढ़वाल विवि में आज छात्रसंघ के सभी पदों पर पुर्नमतगणना, विरोध में पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े छात्र

Fri, 07 Dec 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 07 Dec 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Garhwal University student union election abvp student climb on roof with petrol against re counting
छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ के सभी पदों पर आज पुर्नमतगणना होगी। जिसके विरोध में एबीवीपी के छात्र चार बोतल पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एबीवीपी छात्राें के इस कदम से कैंपस और विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एबीवीपी और आर्यन छात्र संगठन के सदस्य धरने पर बैठ गए और विवि के कुलपति व चुनाव अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिस भवन में मतगणना हाेनी थी वहां छात्रों ने कब्जा कर लिया है। छात्रों ने भवन के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं। इस कारण मतगणना नहीं शुरू हो पाई है। इतना नहीं उग्र छात्रों ने मारपीट तक की धमकी दी है। वहीं छात्रों का एक गुट पुर्नमतगणना करवाने की मांग कर रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा, नितिन झींकवान, विनीत पोस्ती, करण बिष्ट पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े हुए हैं। दोपहर 12 बजे तक कैंपस में इसी तरह का माहौल रहा। जिस कारण पुर्नमतगणना रुकी हुई है।
विज्ञापन

 

एबीवीपी ने दी थी विरोध की चेतावनी, आर्यन भी समर्थन में 
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी व बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष पुर्नमतगणना का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक सभी मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नहीं किया जाता, पुर्नमतगणना का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा पुर्नमतगणना के विरोध में आर्यन छात्र संगठन भी है। आर्यन छात्र संगठन का कहना है कि सचिव पद पर किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। बावजूद विवि प्रशासन सभी पदों पर पुर्नमतगणना करवा रहा है। जो कि गलत है। आर्यन ने कहा कि जिस पद पर आपत्ति दर्ज की गई है, उसी पद पर पुर्नमतगणना कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल

वहीं विवि प्रशासन ने मतगणना के लिए बिड़ला परिसर में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बता दें कि गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी।
 

जिस पर ग्रीवांस समिति व अपीलीय अधिकारी (कुलपति) ने छात्रसंघ के सभी पदों पर पुर्नमतगणना के आदेश जारी किए थे। पूर्व में में भी मुख्य चुनाव अधिकारी ने आदेश जारी होने के बाद भी पुर्नमतगणना नहीं कराई थी, जिस पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने 7 दिसंबर को पुर्नमतगणना कराए जाने के आदेश दिए थे।

 

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने बताया था कि अपीलीय अधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को सुबह 9 बजे से पुर्नमतगणना शुरू कर दी जाएगी। पुर्नमतगणना के लिए चुनाव समिति के 16 शिक्षकों सहित 43 अन्य शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा तीन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। विवि प्रशासन ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मंगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed