फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university phd entrance result out

गढ़वाल विवि ने घोषित किया प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम 

Sat, 09 Sep 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 09 Sep 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
garhwal university phd entrance result out
प्री-पीएचडी व एमफिल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित - फोटो : file photo

गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्री-पीएचडी व एमफिल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 1256 व एमफिल प्रवेश परीक्षा में 65 छात्र क्वालीफाई हुए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि एक माह के भीतर साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

  
गढ़वाल विवि प्रशासन ने 25 जून को विवि के तीनों परिसरों सहित देहरादून व दिल्ली के परीक्षा केंद्रों पर प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एचसी नैनवाल ने बताया कि प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा 43 विषयों की 323 सीटों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में 3954 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 1256 छात्रों ने परीक्षा क्वालीफाई की है।
विज्ञापन


इनमें से 822 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने नेट व गेट परीक्षा भी क्वालीफाई की हुई है। प्रो. नैनवाल ने बताया कि एमफिल की 25 सीटों के लिए 100 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 65 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। एक माह के भीतर साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश दे देगा। छात्र लंबे समय से परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिड़ला परिसर की उत्तर पुस्तिकाओं का पुर्नमूल्यांकन किए जाने की मांग 
बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं का पुर्नमूल्यांकन किए जाने की मांग की है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मंजीत रावत ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र से मात्र 3 से 5 फीसदी छात्र ही परीक्षा में क्वालीफाई हुए हैं। कुछ विषय ऐसे हैं कि जिनमें इस परीक्षा केंद्र से एक भी छात्र क्वालीफाई नहीं हुआ है। छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी की आशंका जताई है। छात्रों ने डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन भेज पुर्नमूल्यांकन न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed