{"_id":"5ab095504f1c1b8f778b6737","slug":"garhwal-university-increased-online-exam-form-filling-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि ने बढ़ाई तिथि, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फार्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल विवि ने बढ़ाई तिथि, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फार्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अब छात्र 30 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। कॉलेजों को भी रोल लिस्ट जमा कराने में राहत दी गई है। कई दिनों से छात्र ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में आ रहीं परेशानियों का मुद्दा उठा रहे थे।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के कुलसचिव एसके झा की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अब छात्र 30 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। उन्हें 30 मार्च तक ही ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा। छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट और शुल्क रसीद का प्रिंट जमा कराने के लिए अंतिम तिथि दो अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार, सभी महाविद्यालयों को भी छात्रों के परीक्षा फार्म और रोल लिस्ट नौ अप्रैल तक विवि में जमा कराने होंगे। जो छात्र 30 मार्च तक परीक्षा फार्म नहीं भर पाएंगे, वह 15 अप्रैल तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं।
विवि ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी छात्र को अपना परीक्षा फार्म भरने में परेशानी आए, वह सीधे अपने कॉलेज से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा छात्र विवि में hnbguedrphelp@gmail.com पर भी मेल कर समाधान पा सकते हैं। वहीं, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.देवेंद्र भसीन ने छात्रों से कहा है कि जो छात्र अभी तक भी सर्वर या किसी अन्य वजह से फार्म नहीं भर पाए हैं, वह तुरंत भर दें।