{"_id":"5c02285ebdec2241c63658da","slug":"garhwal-university-as-central-university-first-convocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह: भारतीय तट रक्षक के महानिदेशक बोले, दीर्घकालीक लक्ष्य तयकर तलाशें मौके","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह: भारतीय तट रक्षक के महानिदेशक बोले, दीर्घकालीक लक्ष्य तयकर तलाशें मौके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में बेटियों पर खूब सोना बरसा। 57 स्वर्ण पदकों में से 44 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिले। दीक्षांत समारोह में करीब 300 छात्रों को उपाधियां वितरित की गई, जिसमें पीएचडी व परास्नातक के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
शनिवार को एचएनबी गढ़वाल विवि का 6वां दीक्षांत समारोह चौरास परिसर स्थित ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राजेंद्र सिंह, कुलाधिपति योगेंद्र नारायण व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. नौटियाल ने विवि की रिपोर्ट समारोह में प्रस्तुत की। इसके बाद 11 स्कूलों के विभिन्न विषयों में छात्रों को उपाधियां प्रदान की गई, जिसके तहत पीएचडी के 106 व पीजी के 228 छात्रों को उपाधियां दी गई। 57 स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह, कुलाधिपति योगेंद्र नारायण व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल पदक प्रदान किए। इस मौके पर कुलसचिव डा. एके झा सहित कई मौजूद थे। संचालन प्रो. पीके जोशी ने किया।
विज्ञापन