{"_id":"578ffa4d4f1c1b6949c4bd0b","slug":"garhwal-university-announce-b-ed-entrance-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि ने जारी किया B.Ed. प्रवेश परीक्षा परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल विवि ने जारी किया B.Ed. प्रवेश परीक्षा परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा 12 जून को कराई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा 12 जून को कराई गई थी। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विवि प्रशासन ने डेढ़ माह में परीक्षा परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा में 11047 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। विवि की करीब पांच हजार बीएड की सीटों के लिए परीक्षा 28 केंद्रों पर कराई गई थी।
जल्द होंगे प्रवेश
बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. डीएस नेगी ने बताया जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्र प्रवेश परीक्षा की अंकतालिका परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस अंकतालिका में पहली बार परीक्षार्थी की फोटो के साथ ही परीक्षार्थी का पूरा विवरण अंकित होगा।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम स्वयं तैयार किया है। पहले प्रवेश परीक्षा परिणाम एजेंसी की ओर से तैयार किया जाता था। ऐसे में त्रुटियों को ठीक करने के लिए विवि एजेंसी को भेजता था। जिसमें के काफी समय लगता था।
विज्ञापन