फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in uttarakhand b.ed college admission

उत्तराखंडः बीएड कॉलेजों में दाखिलों का फर्जीवाड़ा, देख लें कहीं आप भी तो नहीं बने शिकार

Sat, 11 Feb 2017 01:34 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Feb 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
fraud in uttarakhand b.ed college admission
- फोटो : demo pic

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में सत्र 2016-17 में बड़े पैमाने पर दाखिलों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। विश्वविद्यालय ने इसकी जांच रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक कई कॉलेजों ने बिना काउंसिलिंग के ही सरकारी कोटे की सीटें भर दीं तो किसी कॉलेज ने सीधे आरक्षित सीट पर सामान्य वर्ग का एडमिशन कर दिया।

अब विवि ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर वह इन मामलों का अपने स्तर पर तत्काल निस्तारण कर दें, नहीं तो विवि इन सभी दाखिलों को निरस्त कर देगा।

विज्ञापन

किस कॉलेज में क्या गड़बड़ी

fraud in uttarakhand b.ed college admission
- फोटो : demo pic

एसजीबीपी कॉलेज, चमोली : क्रम संख्या 43, 03, 06, 07, 08, 14, 23, 26 और 42 में अंकित नामों के स्थान पर दूसरे छात्रों को एडमिशन दे दिए गए हैं जो कि निरस्त करने योग्य हैं।
बीएसएम कन्या बीएड कॉलेज, रुड़की : एक छात्रा के अंक नियमानुसार 50 प्रतिशत से कम हैं। यह एडमिशन निरस्त होगा।
हर्ष विद्या मंदिर रायसी हरिद्वार : सामान्य वर्ग में एक सीट अधिक भरी गई है। 15 छात्रों के जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं हैं।
रिम्स कॉलेज, रुड़की : सामान्य वर्ग में तीन सीटें अधिक भरी गई हैं। चार छात्रों के जाति प्रमाण पत्र नहीं हैं। चार छात्रों के अंक ग्रेजुएशन या पीजी में 50 प्रतिशत से कम हैं। यह एडमिशन निरस्त होंगे।
जगन्नाथ विश्व कालेज, देहरादून : सामान्य वर्ग में दस सीटें अधिक भर दी गई हैं। सात छात्रों की जगह दूसरों को दाखिला दे दिया गया है।
एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन विकासनगर : एक छात्र के 50 प्रतिशत से कम, एक छात्रा को सीट आवंटन किए बिना दाखिला गलत है।
आर्यन कॉलेज ऑफ एजुकेशन रुड़की : एक छात्र की अंक तालिका संलग्न नहीं की गई है।
अरिहंत एजुकेशन सोसाइटी बीएड कॉलेज, हरिद्वार : सामान्य वर्ग में 29 सीटें अधिक भरी गई हैं। पांच छात्रों की मार्कशीट नहीं है। दस छात्रों के नाम विवि में भेजे बिना एडमिशन हो गए हैं।
हरिश्चंद्र रामकली बीएड कॉलेज, हरिद्वार : दो छात्रों के अंक 50 प्रतिशत से कम हैं। सामान्य वर्ग में एक सीट अधिक भरी गई है।
रुड़की कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरिद्वार : दो छात्र 50 प्रतिशत से कम। पांच छात्रों की मार्कशीट नहीं।
सनराइज एकेडमी, देहरादून : सामान्य वर्ग में एक सीट अधिक भरी गई है। एक छात्र मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा में फेल है। एक छात्रा का जाति प्रमाण पत्र नहीं।

इन कॉलेजों में भी हुआ फर्जीवाड़ा

fraud in uttarakhand b.ed college admission
Teacher - फोटो : demo pic

नार्दर्न इंडिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरिद्वार : 29 छात्र मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा में फेल हैं, लेकिन एडमिशन किए गए हैं।
विद्यावती कॉलेज, हरिद्वार : सात छात्र ऐसे पाए गए, जिनके नाम मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा परिणाम में नहीं है।
बिहाईव कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, देहरादून : दो छात्रों के नाम मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा परिणाम में नहीं हैं।
आशा एकेडमी बीएड कॉलेज, रुड़की : चार छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र नहीं हैं, लेकिन आरक्षित सीट पर एडमिशन है।
अरोमा गर्ल्स कॉलेज, रुड़की : एक छात्रा के 50 प्रतिशत से कम अंक, एक छात्र का जाति प्रमाण पत्र नहीं, दो छात्रों के नाम मैनेजमेंट की रिजल्ट सूची में नहीं था।
माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन, देहरादून : एक छात्र का नाम मैनेजमेंट रिजल्ट में नहीं था। दो छात्रों की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र नहीं है।
आरसीपी इंस्टीट्यूट, रुड़की : सामान्य वर्ग की 30 सीटें अधिक भरी गई हैं। चार छात्रों के नाम मैनेजमेंट रिजल्ट की सूची में नहीं थे। कई के दूसरे प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हैं।
ओम बायो साइंस एंड फार्मा कॉलेज, हरिद्वार : चार छात्रों के जाति प्रमाण पत्र नहीं। एक छात्र की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र नहीं।
शिवालिक इंस्टीट्यूट, देहरादून : सामान्य वर्ग में एक सीट अधिक भरी गई है। दो छात्रों के नाम मैनेजमेंट रिजल्ट में नहीं थे।
निम्बस स्कूल ऑफ एजुकेशन, देहरादून : सामान्य वर्ग में तीन सीटें अधिक भरी हैं। 15 छात्रों के जाति प्रमाण पत्र नहीं हैं।
फोनिक्स ग्रुप ऑफ स्टडी, रुड़की : ओबीसी में अधिक सीटें भरी गई हैं। दस छात्रों के जाति प्रमाण पत्र नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed