फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five thousands gave entrance for sainik school ghorakhal.

सैनिक स्कूल में दाखिले को 5 हजार ने दिया एंट्रेंस एग्जाम

Sun, 15 Jan 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
five thousands gave entrance for sainik school ghorakhal.
exam

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए रविवार को राजधानी देहरादून समेत अन्य केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। करीब पांच हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। लिखित परिणाम के बाद इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की गणना देश के शीर्ष 25 आवासीय विद्यालयों में की जाती है। कक्षा छह में 60 और नौ में 30 सीट पर दाखिले होते हैं। इनमें 67 प्रतिशत सीट उत्तराखंड व 33 प्रतिशत अन्य राज्यों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


कक्षा छह के लिए गणित, भाषा एवं बुद्धि कौशल और नवीं कक्षा के लिए गणित, विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन की लिखित परीक्षा होती है। लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और फिर मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों को स्कूल में दाखिला मिलेगा। कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए रविवार को यूपी और उत्तराखंड के 11 केंद्रों में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में बनाए गए एकमात्र परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में 543 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तराखंड में अल्मोड़ा, देहरादून, घोड़ाखाल, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रुड़की, श्रीनगर व रुद्रपुर और उत्तर प्रदेश में बरेली, गोरखपुर व लखनऊ में परीक्षा केंद्र बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed