गजब: टीचर विंटर वैकेशन पर और यूनिवर्सिटी करा रही एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अनोखी सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। शिक्षक सर्दियों की छुट्टी पर हैं, लेकिन कई जगह पर एग्जाम चल रहे हैं। डीएवी समेत कुछ कॉलेजों में परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। खुद विवि परिसर में ही शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश के बावजूद परीक्षाएं हो रही हैं।
इस बार नोटबंदी की वजह से गढ़वाल विवि और उसके संबद्ध 180 कॉलेजों में परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया करीब छह दिन लेट हो गई। इससे परीक्षाएं भी लेट शुरू हुईं। इस बीच विवि के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार विंटर वैकेशन आ गए तो शिक्षक विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि विंटर वैकेशन में एग्जाम कराना संभव नहीं है।
बातचीत हुई तो विवि ने दबाव में बीच का रास्ता निकाल दिया। विवि ने कहा कि जो कॉलेज शीतकालीन अवकाश करना चाहते हैं कर लें, जो एग्जाम कराना चाहते हैं तो बेहतर होगा। इसका लाभ उठाते हुए डीएवी पीजी कॉलेज में सभी सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द कर दी गईं और शिक्षक छुट्टी पर चले गए। डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी शिक्षक विंटर वैकेशन पर हैं, लेकिन कॉलेज किसी तरह जुगाड़बाजी से परीक्षाएं करा रहे हैं।
...तो कब होंगी रद्द हुई परीक्षाएं?
आलम यह है कि खुद गढ़वाल विवि के परिसरों में शीतकालीन अवकाश है। शिक्षक छुट्टियों पर हैं, लेकिन यहां भी जुगाड़बाजी से एग्जाम चल रहे हैं। सवाल यह है कि जहां परीक्षा रद्द हुई हैं, वहां कब परीक्षाएं होंगी।
कब विवि मूल्यांकन कराने के बाद परिणाम जारी कर नए सेमेस्टर के एडमिशन करेगा। कई अभिभावकों का कहना है कि विवि को सख्ती से प्राथमिकता के तौर पर छात्रों की परीक्षाएं करानी चाहिए।
नोटबंदी की वजह से कुछ देरी से परीक्षाएं शुरू हो पाईं। हमने सभी कॉलेजों को कहा था कि वह प्राथमिकता के तौर पर परीक्षाएं कराएं। कई कॉलेज करा रहे हैं, लेकिन कई ने पूरी तरह से शीतकालीन अवकाश कर दिया है। छात्रों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। रद्द परीक्षाओं की जल्द तिथि जारी कर एग्जाम कराए जाएंगे।
- प्रो. डीएस नेगी, प्रो वाइस चांसलर, गढ़वाल विवि