फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   exam by other person in dav pg college.

शर्मनाक: डीएवी में छात्रनेताओं की जगह दूसरे दे रहे थे एग्जाम, धरे गए

Sat, 24 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
exam by other person in dav pg college.
डीएवी कॉलेज - फोटो : file photo

डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षाओं में किस कदर लापरवाही और नकल चलती है, इसकी बानगी देखने को मिली शनिवार को। कॉलेज में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी और एबीवीपी नेता सौरभ नौडियाल की जगह दो छात्र परीक्षा देते पकड़े गए।

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो दोनों नकलचियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बाद में कॉलेज प्रशासन ने यूएफएम का केस बनाकर टाल दिया।

डीएवी कॉलेज में शनिवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इस बीच, कुछ छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी कि दो छात्र नेताओं की जगह दूसरे छात्र परीक्षा दे रहे हैं। सचल दस्ता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि वाकई दो छात्र डीएवी के पूर्व अध्यक्ष महेश जगूड़ी और एबीवीपी नेता सौरभ नौडियाल की जगह लॉ की परीक्षा दे रहे थे।

होनी चाहिए थी यह कार्रवाई और हुई ये

exam by other person in dav pg college.
परीक्षा

जानकारी में यह बात भी सामने आई कि इन दोनों छात्र नेताओं के एडमिशन डीएवी कॉलेज में नहीं बल्कि गोपेश्वर के लॉ कॉलेज में हैं। गढ़वाल विवि से उन्होंने परीक्षा के लिए डीएवी सेंटर की परमीशन ली हुई है।

पकड़े गए छात्रों को परीक्षा नियंत्रण कक्ष में बैठाया गया। बाद में दबाव पड़ने पर दोनों छात्रों को तो छोड़ दिया गया लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अन फेयर मीन्स (यूएफएम) का मामला बनाकर उत्तर पुस्तिकाएं सीज कर विश्वविद्यालय को भेज दी। हालांकि देर शाम तक कॉलेज के आला अधिकारी मामले में जानकारी देने से बचते रहे।

नियमों के हिसाब से किसी और की जगह परीक्षा देने के मामले में एक तो यूएफएम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए और दूसरे उन छात्रों के खिलाफ भी पुलिस रिपोर्ट तुरंत होनी चाहिए, जो कि किसी और की जगह परीक्षा दे रहे हों।
 

exam by other person in dav pg college.
परीक्षा - फोटो : demo pic

डीएवी कॉलेज से कुछ वरिष्ठ छात्रों के घर चलते हैं। यह मेरे खिलाफ उनकी सोची समझी साजिश है। मैं गोपेश्वर लॉ कॉलेज से एलएलबी कर रहा हूं। मैंने इंटरनल एग्जाम तो दिए थे लेकिन एक्सट्रनल एग्जाम नहीं दे रहा हूं।
-महेश जगूड़ी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डीएवी पीजी कॉलेज

किसी छात्र नेता का नाम तो नहीं पता लेकिन किसी और की जगह परीक्षा देने का मामला प्रकाश में आया था। मैं बाहर था, लिहाजा फोन पर ही परीक्षा नियंत्रक को गंभीरतापूर्वक कार्रवाई को बोल दिया गया है। मामले की और जांच की जाएगी।
-डॉ. देवेंद्र भसीन, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज

मैं कॉलेज से बाहर एक बैठक में गया हुआ था। कॉलेज में जो अधिकारी मौजूद थे, उन्होंने कार्रवाई की है। हमने यूएफएम केस बना दिया है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।
-डॉ एसपी मित्तल, परीक्षा नियंत्रक, डीएवी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed