फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   end re-evaluation system in cbse 12th exam.

12वीं में चूके तो अब नहीं मिलेगा चांस, CBSE ने किया बड़ा बदलाव

Fri, 23 Dec 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Dec 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
end re-evaluation system in cbse 12th exam.
exam

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जो छात्र इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए अब नियमों में बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है।

विज्ञापन


अगले साल रिजल्ट आने के बाद छात्र रिइवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रिटोटलिंग के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। बोर्ड ने 2017 के परीक्षाओं से यह व्यवस्था खत्म करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सीबीएसई के नए नियम के बाद 2017 में अब जो छात्र पूरक आएंगे, उन्हें सीधे वही परीक्षा देनी होगी, जिस विषय में वह पूरक आए हैं।

फेल होने पर रिपीट करनी होगी क्लास

end re-evaluation system in cbse 12th exam.
cbse - फोटो : cbse

इसी प्रकार, फेल होने वाले छात्रों को दोबारा अपनी क्लास रिपीट करनी होगी। इसका कोई और विकल्प नहीं होगा। अभी तक के नियमों के हिसाब से रिजल्ट जारी होने के 30 दिन के भीतर छात्र को रिचेकिंग या रिटोटलिंग का मौका मिलता था।

इसके लिए बोर्ड बाकायदा शुल्क लेता था और आवेदन कराता था। दून इंटरनेशनल स्कूल के उप प्राचार्य दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि सीबीएसई ने इस संबंध में निर्देश भेज दिए हैं। छात्रों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।

डिजिटल कॉपी देख सकेंगे छात्र

end re-evaluation system in cbse 12th exam.
एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

यह व्यवस्था खत्म होने से उन छात्रों के सामने मजबूत विकल्प खत्म हो जाएगा, जो किसी एक या दो विषय में महज कुछ अंक से फेल हो जाते हैं। पहले ऐसे छात्रों के पास उन विषयों में रिइवैल्यूएशन का मौका होता था।

एशियन स्कूल के उप प्राचार्य एवीडी थपलियाल के मुताबिक रिटोटलिंग में सिर्फ अंकों की गिनती होती थी, लेकिन कॉपी दोबारा जांची नहीं जाती थी। लेकिन बोर्ड की डिजिटल कापी देखने की सुविधा छात्रों के पास रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed