{"_id":"576a19294f1c1bb571b48595","slug":"due-to-small-mistake-students-will-be-deprived-of-neat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस छोटी सी गलती पर नीट से वंचित होंगे छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस छोटी सी गलती पर नीट से वंचित होंगे छात्र
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Exam
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट 2 से पहले सीबीएसई ने अभ्यर्थियों को कुछ सख्त हिदायतें दी हैं। इसके तहत अगर किसी अभ्यर्थी से मामूली गलती हो गई होगी तो उसमें सुधार होगा, लेकिन अगर किसी ने जानबूझकर खुद को फ्रेश कैंडीडेट बताया तो उसका नीट 1 और नीट 2 दोनों रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से नीट 2 का आयोजन देशभर में 24 जुलाई को होने जा रहा है। इसके तहत वह सभी अभ्यर्थी, जिन्होंने एक मई को हुई नीट 1 नहीं दी थी, वह अभ्यर्थी जिन्होंने नीट 1 तो दी लेकिन अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं लग रहे हैं और ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने नीट 1 का फॉर्म भरा था लेकिन परीक्षा नहीं दे पाए थे, वह सभी अभ्यर्थी इसमें शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जिन अभ्यर्थियों ने नीट 1 के लिए एप्लाई किया होगा, लेकिन नीट 2 में खुद को फ्रेश कैंडीडेट बताया होगा, उनके दोनों आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। दूसरी ओर, बोर्ड ने नीट 2 के आवेदनों में त्रुटि सुधार का मौका दे दिया है। इसके तहत 25 जून तक अभ्यर्थी अपने आवेदन में बहुत कम त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि सभी अभ्यर्थी अपने फोटो, सिग्नेचर और दाएं हाथ के अंगूठे के निशान को अच्छी तरह से जांच लें। बोर्ड ने इसके लिए 25 जून की रात 12 बजे तक का समय दिया है। बोर्ड ने किसी भी अभ्यर्थी को नाम, जन्मतिथि आदि में सुधार का मौका नहीं दिया है।
यहां करें करेक्शन : www.aipmt.nic.in
Published By: Nirmala Suyal