{"_id":"574e7e004f1c1b7c2810aba6","slug":"dress-code-in-sgrr-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर कॉलेज में लागू हुआ ड्रेस कोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एसजीआरआर कॉलेज में लागू हुआ ड्रेस कोड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्र संघ की डिमांड पर सभी छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अभी तक केवल प्रोफेशनल कोर्सेज के छात्र ही ड्रेस में आते थे।
विज्ञापन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में लंबे समय से ड्रेस कोड लागू करने की मांग हो रही है। छात्र संघ ने इस साल भी कॉलेज प्रशासन के सामने लिखित में ड्रेस कोड की मांग रखी। कॉलेज प्रशासन ने यह मांग मान ली है। नए सत्र में दाखिला लेने वाले नए छात्र और सभी पूर्व छात्र अब कॉलेज में केवल ड्रेस पहनकर आएंगे।
विज्ञापन
ड्रेस कोड लागू करने वाला दूसरा कॉलेज
अभी तक राजधानी के डिग्री कॉलेजों में केवल एमकेपी पीजी कॉलेज में ही ड्रेस कोड लागू था। ड्रेस लागू करने वाला एसजीआरआर दूसरा कॉलेज बन गया है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं ड्रेस में कॉलेज आएंगे। आपको बता दें कि एसजीआरआर कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
अध्यक्ष का है कहना
एसजीआरआर कॉलेज के अनुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं की वजह से इसे नैक ने ए ग्रेड दिया है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस पहचान को कायम रखें। इसलिए हम लंबे समय कॉलेज प्रशासन से ड्रेस कोड लागू करने की मांग कर रहे थे। आज हमारी मांग मान ली गई, इसके लिए प्रबंधन और प्रशासन का छात्रसंघ की ओर से आभार।
-विपिन भट्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष, एसजीआरआर पीजी कॉलेज