{"_id":"57e9445d4f1c1bf70a574ea1","slug":"dr-j-kumar-caretaker-vice-chancellor-of-pantnagar-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. जे कुमार बने पंत विवि के कार्यवाहक वीसी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डॉ. जे कुमार बने पंत विवि के कार्यवाहक वीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/पंतनगर
Updated Mon, 26 Sep 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
डॉ. जे. कुमार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. मंगला राय का इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। उन्होंने विवि के डीन डॉ. जे कुमार को छह माह या स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक उन्हें कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार सौंप दिया है।
विज्ञापन
राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी अरुण कुमार ढौंडियाल की तरफ से पंतनगर विश्वविद्यालय में सोमवार शाम पहुंचे फैक्स के बाद डॉ. कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने निदेशकों एवं अधिष्ठाताओं के साथ बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यों और किसान मेले के आयोजन पर वार्ता हुई। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. जे कुमार वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलसचिव और कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता हैं।
विज्ञापन
पूर्व कुलपति का इस्तीफा हुआ स्वीकार
बता दें कि पंतनगर विवि में मार्च 2015 को डॉ. मंगला राय की बतौर कुलपति नियुक्ति की गई थी। डॉ. राय इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) से पंतनगर विवि आए थे। उनके आने के बाद शोध के क्षेत्र में कई नए आयाम जुड़ने की संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन कई मामलों की वजह से वे विवादों में आ गए और इस वजह से वे कई बार इस्तीफा दे चुके थे।
हाल ही में कर्मचारियों की लंबी हड़ताल से त्रस्त आकर डॉ. मंगला राय ने राज्यपाल को इस्तीफा भेजा था। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने सोमवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनकी जगह फिलहाल विवि में कुलसचिव पद पर सेवाएं दे रहे कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. जे कुमार को कुलपति का कार्यभार सौंपा गया है। वे आगामी छह माह या नए कुलपति की नियुक्ति तक इस पर पद जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।