फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon university will start Two new courses in 2018

दून यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे दो नए कोर्स, UGC के दो मूक कोर्स भी होंगे लागू

Tue, 15 May 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Doon university will start Two new courses in 2018
Doon University

दून विश्वविद्यालय इस नए सत्र से दो नए कोर्स शुरू करेगा। इसके अलावा यूजीसी के दो मूक कोर्स भी शुरू करेगा जो कि स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। मंगलवार को हुई अकादमिक परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगी। विवि के अकादमिक कार्यों से जुड़े कई मामलों पर भी अकादमिक परिषद की बैठक में अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन


मंगलवार को दून विवि में कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की बैठक हुई। बैठक में विवि में नए सत्र से बीए ऑनर्स अंग्रेजी कोर्स शुरू करने पर मुहर लगी। इसके अलावा डॉ. नित्यानंद हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र की स्थापना पर भी मुहर लगी।
विज्ञापन


बैठक में यूजीसी के मीडिया कम्यूनिकेशन और डिजाइन के दो मूक कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया। यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। कोर्स करने वाले छात्रों को दून विवि की ओर से सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। बैठक में एमटेक इनवायरमेंट, केमिस्ट्री, फिजिक्स और इकोनोमिक्स के विषयों में संशोधन का फैसला लिया गया। इसके तहत नया सिलेबस उद्योग जगत की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Doon university will start Two new courses in 2018
डेमो - फोटो : डेमो

बैठक में परीक्षा व मूल्यांकन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के वर्ष 2016 तक के पासआउट छात्रों को डिग्री देने का अनुमोदन लिया गया। बैठक में साइबर सिक्योरिटी एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कोर्स पर भी चर्चा हुई। इस कोर्स का सिलेबस उत्तराखंड आवासीय विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी की अध्यक्षता में गठित समिति तैयार कर रही है।

सिलेबस तैयार होने के बाद आगामी अकादमिक परिषद की बैठक में इस कोर्स को शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। दो छात्रों को पीएचडी की डिग्री देने का अनुमोदन दिया गाय। इसके अलावा पीएचडी की डिग्री का नया फॉर्मेट भी बैठक में पास हुआ। इस डिग्री पर आधार नंबर होगा।

इसके अलावा इस पर कई सुरक्षा मानकों को भी तरजीह दी जाएगी। बैठक में दून विवि के कुलसचिव प्रो. एचसी पुरोहित, मेडिकल एवं उत्तराखंड आवासीय विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह, गढ़वाल विवि के प्रो. डीआर पुरोहित, प्रो. एआर डंगवाल, गढ़वाल विवि के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, प्रो. कुसुम अरुणाचलम, प्रो. हर्ष डोभाल, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रीना सिंह, डॉ. मनोज, डॉ. रश्मि नेगी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. चारू द्विवेदी, रचना गुसाईं सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed