फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon university first convocation murli manohar joshi

मुरली मनोहर जोशी ने दिया बड़ा बयान, कहा 'आज न गंगा साफ है और न ही संसद'

Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
doon university first convocation murli manohar joshi
मुरली मनोहर जोशी को दी गई मानद उपाधि - फोटो : अमर उजाला

दून यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में 44 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मैडल से नवाजा गया। समारोह में सांसद मुरली मनोहर जोशी ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुरली मनोहर जोशी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज न गंगा साफ है और न ही संसद। जब मैं अल्मोड़ा से सांसद बना था, तब गंगा भी साफ थी और संसद भी।
विज्ञापन


इस दौरान विवि की कुलाधिपति  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने होनहारों को मेडल दिए। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को डिलीट की मानद उपाधि से नवाजा गया। प्रख्यात शिक्षाविद् सांसद मुरली मनोहर जोशी को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह सुबह साढ़े 10 बजे आरंभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे डॉ. मुरली मनोहर जोशी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे थे। जोशी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट भी की। इससे पूर्व उनके देहरादून पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, विधायक खजान दास और विधायक गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।

डॉ. जोशी स्थानीय व्यवसायी और एक निजी शिक्षण संस्था के एमडी संजय बंसल के घर चाय पर गए। वहां कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,  खजान दास, नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल व भाजपा नेता पुनीत मित्तल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed