{"_id":"578db2134f1c1bbb26c4c66d","slug":"doon-university-entrance-exam-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून विवि का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दून विवि का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विवि के कुलसचिव डॉ. बीएम हरबोला ने बताया कि सभी कोर्सेज में वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। छात्र घर बैठकर भी अपना एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। काउंसिलिंग से पहले छात्रों को अपने प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित फोटो वेबसाइट पर लॉगिन करके अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन
किस कोर्स की काउंसिलिंग कब से
20 जुलाई 2016 : बीए ऑनर्स, एमए इंटिग्रेटेड स्पैनिश, जर्मन, चाइनीज, जापानी, फ्रेंच, बैचलर ऑफ डिजाइन।(वेटिंग की काउंसिलिंग 23 को)
21 जुलाई 2016 : इंटिग्रेटेड एमसीए, बीएससी ऑनर्स, एमएससी इंटिग्रेटेड फिजिक्स, मैथ्स, कैमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस।(वेटिंग की काउंसिलिंग 25 को)
विज्ञापन
22 जुलाई 2016 : बीबीए, एमबीए इंटिग्रेटेड प्रोग्राम, इंटिग्रेटेड एमए इन मीडिया एंड कम्यूनिकेशन स्टडी, एमए 2 ईयर इन मीडिया एंड कम्यूनिकेशन स्टडी।(वेटिंग की काउंसिलिंग 26 को)
23 जुलाई 2016 : एमएससी एनवायरमेंटल साइंस एंड नेचुरल रिर्सोस मैनेजमेंट, इंटिग्रेटेड एमएससी इकोनोमिक्स, एमए 2 ईयर इकोनोमिक्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी मैथ्स।(वेटिंग की काउंसिलिंग 26 को)
वेबसाइट पर अपलोड कर दें यह डॉक्यूमेंट्स
10वीं का प्रमाण पत्र, ट्रांसफर या माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, प्रूफ ऑफ पासिंग क्वालिफाइंग एग्जाम, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आरक्षण के लिए जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मेडिकल प्रमाण पत्र, हॉस्टल एडमिशन फॉर्म, एंटी रैगिंग एफिडेविट।
यहां देखें परिणाम एवं काउंसिलिंग शिड्यूल : www.doonuniversity.org