फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun student performance in cat result.

कैट में फहराया दून के युवाओं का परचम, सोमेश 99.99 परसेंटाइल

Tue, 10 Jan 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Jan 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
dehradun student performance in cat result.
99.99 परसेंटाइल पाने वाले सोमेश (दाएं से दूसरे) - फोटो : AmarUjala

देश की सबसे बड़ी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के नतीजे जारी हो गए हैं। परीक्षा में एक बार फिर दून के युवाओं ने अपना परचम फहराया है। देर रात तक मिले नतीजों में पंतनगर के सोमेश लोहानी ने सर्वाधिक 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया था। हालांकि अभी पूरा रिजल्ट प्राप्त नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


सोमवार को दिन में करीब 12 बजे कैट की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हो गया। जैसे ही अभ्यर्थियों ने रिजल्ट देखना शुरू किया तो वेबसाइट हैंग हो गई। कुछ देर वेबसाइट हैंग रहने के बाद नतीजे मिलने लगे। अब तक आए परिणामों में सोमेश लोहानी सर्वाधिक 99.99 परसेंटाइल के साथ पहले स्थान पर रहे। जबकि 99.96 परसेंटाइल के साथ अनल कुमार शाही दूसरे और 99.95 परसेंटाइल के साथ अनंत अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


ये हैं अब तक के टॉप 10 छात्र
छात्र का नाम -------- परसेंटाइल
सोमेश लोहानी -------- 99.99
अनल कुमार शाही -------- 99.96
अनंत अग्रवाल -------- 99.95
मिकुल के पटेल -------- 99.93
आकाश छुछरा -------- 99.91
अक्षित त्रिपाठी -------- 99.88
सोनाक्षी सिंह -------- 99.88
शिखर जैन -------- 99.87
आशुतोष रुंगटा -------- 99.83
अक्षत जैन -------- 99.78
लक्ष्य -------- 99.78

यहां पर 99 परसेंटाइल से ऊपर दाखिला

dehradun student performance in cat result.
डेमो - फोटो : demo pic

आईआईएम(भारतीय प्रबंधन संस्थान) में प्रवेश के लिए परसेंटाइल सबसे ज्यादा मायने रखती है। देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद में केवल 99 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर वाले छात्रों को ही मौका दिया जाता है। इसके अलावा आईआईएम बैंगलोर और आईआईएम कोलकाता में भी 99 परसेंटाइल से ऊपर पर ही एडमिशन का मौका मिल सकता है। सोमवार देर शाम तक अहमदाबाद और बंगलूरू से कॉल आनी शुरू हो गई।

अकादमिक रिकॉर्ड रखता है मायने
आईआईएम में दाखिले के लिए हर आईआईएम का अपना अलग क्राइटेरिया होता है। कई संस्थानों में अकादमिक रिकॉर्ड (10वीं, 12वीं और स्नातक) भी मायने रखता है। विशेषज्ञ मनुज मित्तल के मुताबिक कई आईआईएम में परसेंटाइल के साथ ही अभ्यर्थी का बीते वर्षों की परीक्षाओं में कम से कम 80 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed