फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deeksha program in uttarakhand schools.

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को स्कूलों में होगी 'दीक्षा'

Tue, 19 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
deeksha program in uttarakhand schools.
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए दीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। आज मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह सचिवालय परिसर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


दीक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों का वर्ष भर सतत एवं व्यापक मूल्यांकन किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास करता है। इसके लिए प्राथमिक कक्षाओं में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन एवं माध्यमिक कक्षाओं में अधिगम स्तर आंकलन कर सुधारात्मक शिक्षण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेशभर में चलेगा अभियान
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसमें राज्य स्तर से लेकर विकास खंड स्तर तक के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में जाकर अनुश्रवण, निरीक्षण एवं अवलोकन कर अनुसमर्थन प्रदान किया जायेगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेसिंग में राज्य के समस्त जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, खंड शिक्षा अधिकारी एवं उप शिक्षा अधिकारी संबंधित जनपदों के एनआईसी केंद्रों में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed