{"_id":"5c0b3fb2bdec224149216d1d","slug":"ctet-examination-on-nine-december-2018-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिसंबर को होगी परीक्षा, देहरादून में 15,700 अभ्यर्थी देंगे सीटीईटी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौ दिसंबर को होगी परीक्षा, देहरादून में 15,700 अभ्यर्थी देंगे सीटीईटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
ctet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में देहरादून से 15,700 अभ्यर्थी शामिल होंगे। देशभर में सीटीईटी का आयोजन नौ दिसंबर को कराया जाएगा। देहरादून रीजन की ओर से आठ शहरों में इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सीटीईटी की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि देहरादून में यह परीक्षा 26 केंद्रों पर होगी। इसके अलावा गाजियाबाद में 57, हल्द्वानी में 23, मुरादाबाद में 46, नोएडा में 17, रुड़की में 18, सहारनपुर में 28 और श्रीनगर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देशभर से इस परीक्षा में करीब 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को कोई आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि भी लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर से होगी जांच
सभी शहरों में सीटीईटी के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर की जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन
दून में यहां होगी परीक्षा
- यूनिवर्सल एकेडमी, टर्नर रोड
- राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, वसंत विहार
- आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंटटाउन
- चिल्ड्रंस एकेडमी, टैगोर विला
- डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, कालागांव, सहस्त्रधारा रोड
- दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला
- दून वैली पब्लिक स्कूल, आमबाग, गढ़ीकैंट
- जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर
- जसवंत मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजपुर रोड
- केंद्रीय विद्यालय एफआरआई
- केंद्रीय विद्यालय बीरपुर
- केंद्रीय विद्यालय ओएफडी रायपुर
- केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी
- केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप
- केंद्रीय विद्यालय आईएमए
- केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सीमाद्वार
- केंद्रीय विद्यालय 1 सालावाला
- केंद्रीय विद्यालय 2 हाथीबड़कला
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब, झंडा बाजार
- द एशियन स्कूल, इंदिरा नगर, वसंत विहार
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, पटेलनगर
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स
- स्कॉलर्स होम स्कूल जाखन, राजपुर रोड