{"_id":"585224974f1c1b686f64bb2b","slug":"cmat-application-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, सीमैट आवेदन का आज आखिरी दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जल्दी करें, सीमैट आवेदन का आज आखिरी दिन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
apply online
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रबंधन संस्थानों में दाखिलों के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से आयोजित होने जा रहे कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) के आवेदन में अब केवल एक दिन शेष है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वह तत्काल आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एआईसीटीई की ओर से देशभर में 28 जनवरी 2017 को सीमैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसकी आनलाइन आवेदन प्रक्रिया दस अक्तूबर 2016 को शुरू हुई थी। 15 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) देने से जो छात्र चूक गए हैं या फिर जिनका कैट का पेपर अच्छा नहीं रहा होगा, वह इसके बराबरी की सीमैट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैट से देश के आईआईएम में दाखिला मिलता है, जबकि बाकी सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सीमैट से एडमिशन मिलता है। खास बात यह है कि एआईसीटीई की वेबसाइट पर इसका ट्रायल टेस्ट भी मौजूद है।
विज्ञापन
जीपैट का भी आज आखिरी दिन
फार्मेसी कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट(जीपैट) के आनलाइन आवेदन का भी बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर के बाद आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह परीक्षा भी 28 जनवरी 2017 को आयोजित की जाएगी।
यह है वेबसाइट : www.aicte-india.org