फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat canteen rates high

महंगा पड़ेगा सीएम साहब को चाय पिलाना

Thu, 02 Mar 2017 01:08 PM IST
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Mar 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat canteen rates high
harish rawat - फोटो : file photo

अपने मुलाकातियों को चाय-नाश्ता कराना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को महंगा पड़ने वाला है। सीएम आवास और कार्यालय की कैंटीन में मिलने वाले खाने-पीने के सामानों में दोगुना से चौगुना तक इजाफा होने जा रहा है।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने महंगाई और कर्मचारियों के वेतन का हवाला देकर सीएम आवास और कार्यालय पर उपलब्ध खाद्य और पेय पदार्थों की कीमतों में इजाफा करने का प्रस्ताव सचिवालय प्रशासन को भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही इन उत्पादों के मूल्य में इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आवास और सचिवालय स्थित कार्यालय पर जीएमवीएन की कैंटीन पिछले कई सालों से चल रही है। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार गुप्ता ने बढ़ती हुई महंगाई का हवाला देते हुए इन दोनों कैंटीनों पर बिकने वाली चाय, काफी, नमकीन और जूस की कीमतों में इजाफा करने का प्रस्ताव सचिव सचिवालय को प्रशासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी ओर से जो प्रस्ताव भेजा गया है उसमें कहा गया है कि सीएम आवास और कार्यालय पर कैंटीन का संचालन बिना लाभार्जन के किया जा रहा है।

शासन इन कैंटीनों द्वारा क्रय सामग्री के समतुल्य भुगतान निगम को किया जा रहा है, जबकि कैंटीनों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन का भार निगम अपने संसाधनों वहन कर रहा है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसकी प्रतिपूर्ति के लिए निगम ने कैंटीनों में बिकने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों के दामों में इजाफा करने की आवश्यकता जताई है।

सीएम आवास कैंटीन
पदार्थ-वर्तमान रेट-प्रस्तावित रेट
चाय-तीन रुपये-13 रुपये प्रति कप 
काफी-पांच रुपये-21 रुपये प्रति कप 
बिस्कुट-छह रुपये-25 रुपये प्रति प्लेट  

सीएम कार्यालय कैंटीन 
पदार्थ-वर्तमान रेट-प्रस्तावित रेट
चाय-पांच रुपये-13 रुपये प्रति कप
नीबू की चाय-पांच रुपये-16 रुपये प्रति कप
काफी-आठ रुपये-21 रुपये प्रति कप
नमकीन-10 रुपये-25 रुपये प्रति प्लेट 
बिस्कुट-10 रुपये-25 रुपये प्रति प्लेट
बटर टोस्ट-10 रुपये-26 रुपये दो पीस
सूप-15 रुपये-40 रुपये प्रति कप 
कोल्ड ड्रिंक्स-10  रुपये-26 रुपये प्रति ग्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed